पुलिस-नक्सली मुठभेड़: कई नक्सलियों को लगी गोली, मौके से भारी मात्रा में सामान बरामद

रायपुर: बीजापुर जिले में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले हैं। घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान भी बरामद किया है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तर्रेम थाना क्षेत्र के  गुंडम और छुटवाई के जंगलों में भारी संख्या में माओवादी मौजूद हैं। नक्सलियों मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीऍफ़ और कोबरा बटालियन की संयुक्त पार्टी को मौके के लिए रवाना किया गया था। जैसे ही जवान जंगल में पहुंचे वहां घात लगाकर बैठे माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हालांकि, समय रहते सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

बताया जा रहा है कि, करीब 20 से 25 मिनट तक हुई गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को गोली लगने की भी खबर सामने आ रही है। घटना स्थल पर खून के निशान भी मिले हैं। जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का सहारा लेकर भाग निकले हैं। घटना स्थल के पास से जवानों ने 2 से 3 संदिग्धों को पकड़ा है। फिलहाल इस मामले की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds