शादी में हो रही है देरी, तो जरूर करें ये उपाय, जल्द ही बनेंगे विवाह के योग

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से विवाहित महिलाओं को सुख जीवन की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप कर लिया जाए, तो विवाह से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। अगर आपकी शादी में किसी भी तरह की बाधा आ रही है, तो गुरुवार के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप और उपायों को करना फलदायी होता है।

विवाह के बनेंगे योग

अगर आपको शादी से जुड़ी कोई भी समस्या आ रही है, तो रोज सुबह स्नान के बाद भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। साथ ही मां पार्वती चालीसा का पाठ करें। शिव पार्वती की पूजा में विशेष चीजें अर्पित करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, तो इसका मतलब है कि आपको विवाह से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इससे छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन गंगा जल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम हो जाता है।

शीघ्र विवाह के लिए मंत्र

  1. कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीश्वरि ।

नन्द गोपसुतं देविपतिं मे कुरु ते नमः ॥

  1. ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरूवे नम:
  2. हे गौरी शंकरार्धांगि । यथा त्वं शंकरप्रिया ।|

तथा माँ कुरु कल्याणि । कान्त कांता सुदुर्लभाम्।।

  1. ॐ देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि।

विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रं च देहि मे ।।

  1. ॐ शं शंकराय सकल जन्मार्जित पाप विध्वंस नाय पुरुषार्थ

चतुस्टय लाभाय च पतिं मे देहि कुरु-कुरु स्वाहा ।।

  1. ॐ देवेन्द्राणि नमस्तुभ्यं देवेन्द्रप्रिय भामिनि ।

विवाहं भाग्यमारोग्यं शीघ्रलाभं च देहि मे ॥

  1. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

  1. ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा
  2. क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा
  3. ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds