बृहस्पति के साथ चार ग्रह मिलकर बना रहे शुभ योग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

इस साल बसंत पंचमी पर ग्रहों की चाल से शुभ योग और नक्षत्र का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, कई सालों के बाद आश्विनी नक्षत्र का संयोग है। इसके अलावा रवि योग और त्रिग्रही योग बनेगा। वहीं, मेष राशि में चंद्रमा और बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। बसंत पंचमी पर त्रिग्रही और गजकेसरी योग बनने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

मेष राशि

ग्रहों का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। नए रास्ते सामने आएंगे। कुछ जातक नया वाहन भी खरीद सकते हैं। छोटी-मोटी कठिनाइयों से आसानी से पार पा लेंगे। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा।

मिथुन राशि

बसंत पंचमी मिथुन राशिवालों के लिए फायदेमंद साबित होगी। जीवन की कठिनाइयां समाप्त होने का समय आ गया है। करियर में नया रंग आएगा। पदोन्नति की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि

त्रिग्रही योग वृश्चिक राशिवालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से चले आ रही स्वास्थ्य समस्या में सुधार आएगा। कारोबारियों को कोई बेहतर डील मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds