लॉगिन

VIDEO : बर्फीले तालाब में फंस गया हिरण तो बचाने के लिए पानी में कूदा शख्स, गोद में उठाकर निकाला बाहर, वीडियो वायरल

Viral February 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बर्फीले तालाब में फंस गया हिरण तो बचाने के लिए पानी में कूदा शख्स, गोद में उठाकर निकाला बाहर, वीडियो वायरल

VIDEO : बर्फीले तालाब में फंस गया हिरण तो बचाने के लिए पानी में कूदा शख्स, गोद में उठाकर निकाला बाहर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बर्फ बन चुके तालाब से एक हिरण को निकालने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में हिरण को बचाने के लिए दमकल कर्मी की जद्दोजहद को देखा जा सकता है। ये वीडियो यूनाइटेड स्टेट से मिनेसोटा राज्य का है।

आठ फरवरी को Owatonna Fire Department नाम के फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में हिरण बर्फीले पानी में फंसा नजर आ रहा है। वह आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पानी की सतह पर जमी बर्फ उसके वजन से टूट जाती है और वह फिर पानी में डूब जाता है। हिरण को काफी देर तक अपनी जान बचाने की मशक्कत करते देखकर लोगों ने दमकल दस्ते को इसकी सूचना दी।

दमकल कर्मी ने गोद में उठा निकाला बाहर

हिरण के बचाव अभियान में ‘मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज’ ने दमकल विभाग का सहयोग किया। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक दमकल कर्मी को पानी में उतारकर हिरण को बाहर निकालने का फैसला किया। इसके लिए कर्मचारी को पानी में एक विशेष प्रकार का जलरोधक सूट पहनाया गया, जिसमें वॉटरटाइट हुड, दस्ताने और जूतों होते हैं। इसके बाद उसे पानी में उतारा गया।

https://www.facebook.com/watch/?v=892933129234381

हिरण को धक्का देकर पहुंचाया किनारे पर

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिरण बर्फीले पानी में फंसे होने की वजह से अचेतन अवस्था में होता है। कर्मचारी उसे हाथों के सहारे से पानी से बाहर निकालकर तालाब की बर्फीली सतह पर बिठाता है। लेकिन वजन में भारी होने की वजह से बर्फ की सतह टूटने लगती है। इसके बाद कर्मचारी बर्फ पर रेंगते हुए हिरण को धक्का देकर किनारे तक लाता है, और कई कोशिशों के बाद उसे पानी से बाहर निकाल लिया जाता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds