heml

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने घर में लगाई आग, दो बच्चे झुलसे; छत तोड़कर निकाले गए बाहर

जगदलपुर : परपा थाना क्षेत्र के करंजी गांव में पति और पत्नी का आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में आग लगा दी। इस दौरान दो  बच्चे झुलस गए, जिन्हें घर की छत को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं, दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक, करंजी गांव के एक घर में आग लगने की सूचना डायल 112 पुलिस को मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की। घर में मौजूद दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद घर की छत तोड़कर सोहन कश्यप (18) और महादेव कश्यप (13) पुत्र सुखदेव कश्यप को बाहर निकाला गया। दोनों आग से झुलस गए थे, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।

सुखदेव कश्यप ने बताया कि किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से उसका झगड़ा हो रहा था। दोनों लड़ते हुए घर से बाहर निकले। जिस दौरान यह लड़ाई हो रही था, उस समय दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। लड़ाई करते हुए आरोपी ने कपड़ा जलाकर घर में आग लगा दी, जिससे घर जलने लगा। घर में आग लगती देखकर पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई और दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। घटना के कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर किसी तरह काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button