बोलेरो में 25 लाख का गांजा लेकर जा रहे थे एमपी, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

पिथौरा। छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नशे का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस जगह-जगह पर चेंकिग पांइट बनाकर वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 6 अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 50 पैकेट गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक बोलेरो वाहन में अवैध रूप से गांजा छिपाकर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर चेंकिग पांइट बनाकर वाहनों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान पुलिस  गांजा तस्करी करने वाले 6 अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। पकडे़ गए तस्करों के पास से 50 पैकेट गांजा जप्त किया गया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिएबोलेरो वाहन के छत में बने विशेष चेम्बर के अंदर गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पकडे़ गए सभी तस्कर मध्यप्रदेश के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

राजधानी में चल रहा निरंतर अभियान

वही कुछ दिन पहले राजधानी रायपुर में नशे में रहकर काला कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के तहत 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 51.66 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही 12 किलो 595 ग्राम गांजा, 840 नग नाईट्रोसन समेत 4 दोपहिया, 5 मोबाइल फोन और नकदी जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button