VIDEO : उत्तराखंड विधानसभा में पेश हुआ 742 पेज का यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल, जानिए कांग्रेस का रुख

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल 2024 पेश कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 742 पेज का बिल पेश किया। अब इस पर चर्चा होगी। विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने से बिल पारित करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कांग्रेस ने यूसीसी पर अपना रुख साफ नहीं किया है, लेकिन इस बात पर आपत्ति दर्ज कराई है कि बिल आज ही पेश किया गया और आज ही चर्चा की जा रही है। कांग्रेस विधायकों का मत है कि यदि बिल पर कल से चर्चा होती तो वे बिल पढ़कर आते।यही कारण है कि जब बिल पेश किया गया, तब विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी भी की।

देश के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी विधानसभा में यूसीसी बिल लाया जा रहा है। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सरकार समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक सदन में प्रस्तुत किया। सोमवार को हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में इस महत्वपूर्ण विधेयक को देखते हुए आज प्रश्नकाल व शून्यकाल स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds