CG : सुकमा के भेज्जी में सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, सर्चिंग में शव बरामद

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बल के जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सर्चिंग में एक नक्सली का शव बरामद किया है। एसपी किरण चव्हाण ने पुष्टि की है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मुताबिक डीआरजी और सीआरपीएफ 219 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान भेज्जी के भंडारपदर इलाके में जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। जवानों इलाके की सर्चिंग के दौरान मारे गए नक्सली का शव बरामद किया है।
नारायणपुर में भी मुठभेड़, दो नक्सलियों की मौत
इससे पहले नारायणपुर जिले के गोमागाल जंगल में शुक्रवार की शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया गया कि सक्रिय नक्सलियों की सूचना पाकर सुरक्षा बल मौके पर रवाना हुआ था।
नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग की। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक घंटे चली गोलीबारी के बा नक्सली भाग खड़े हुए। घटना के बाद इलाके से 12 बोर बंदूक तथा एक भरमार हथियार समेत दो नक्सलियों के शव भी बरामद हुए।