लॉगिन

VIDEO : बंदर का शिकार करने के लिए मछली ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होगा

Viral February 4, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : बंदर का शिकार करने के लिए मछली ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होगा

VIDEO : बंदर का शिकार करने के लिए मछली ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर आंखों पर यकीन ही नहीं होगा

बंदर यूं तो इतने तेजतर्रार होते हैं कि उनका शिकार शेर जैसा खूंखार जानवर भी कम कर पाता है। लेकिन तालाब में मछली द्वारा एक बंदर का शिकार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हो सकता है पढ़कर आप भी हैरान रह जाएं। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मछली ने अपने मुंह में बंदर के नन्हें से बच्चे के एक हाथ को दबोच रखा है।

इतना ही नहीं बंदर बहुत कोशिश कर रहा है कि वो किसी तरह मछली के मुंह से अपने हाथ को निकाल सके लेकिन वो चाहकर भी ऐसा नहीं कर पा रहा है। पानी में पूरी तरह भीग चुका बंदर मासूमियत के साथ इधर-उधर देखता तो कभी अपने आप को मछली से बचाता नजर आता है। मछली और बंदर का ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा।

वीडियो देखकर नहीं हो रहा यकीन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के @Alphafox78 हैंडल पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 11.8 मिलियन लोग देख चुके थे। वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है। कई लोगों ने माना है कि इस तरह का नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

बंदर की चिंता

वहीं कई लोगों को बंदर की चिंता भी हो रही है। एक शख्स ने लिखा है- लोग बंदर की मदद करने के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं? वीडियो बनाने से बेहतर तो यही होता। दूसरे शख्स ने लिखा है- बंदर की चिंता मत करो, एक बाद मछली का दम घुटने लगेगा तो खुद ही बंदर को छोड़ देगी।

मछली का क्या होगा?

एक यूजर ने लिखा है- बंदर तो दिन भर मजे से वहां बैठा रहेगा और सांस भी लेगा, लेकिन मछली का क्या होगा। वहीं की यूजर्स ने लिखा है कि वो ये जानना चाहते हैं कि इसके अंत में क्या हुआ? बहरहाल, आपको यह वीडियो कैसा लगा?

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds