heml

Astro: इन राशियों पर हमेशा रहती है मां लक्ष्मी की कृपा, आर्थिक उन्नति के लिए करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह राशियों के स्वामी होते हैं, उसी तरह इन ग्रहों से जुड़े देवी-देवता भी होते हैं। यही वजह है कि कुछ खास राशियों में देवी या देवता-विशेष की विशेष कृपा होती है। उदाहरण के लिए मंगल से जुड़ी राशियों पर महावीर हनुमान की विशेष कृपा होती है। गुरु की राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा होती है और शुक्र से जुड़ी राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। हिन्दू धर्मग्रंथों में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। वे लोग जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है उन्हें आर्थिक दिक्कतों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इन राशियों पर स्वयं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बताया गया है।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है। वहीं, शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन भी माना जाता है। इस वजह से इस राशि में पैदा हुए जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन्हें आम तौर पर जीवन में कभी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हें कम मेहनत में ही धन की प्राप्ति हो जाती है। अगर कभी आर्थिक समस्या हो, तो इस राशि के जातकों को हर शुक्रवार श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। चंद्रमा को सुख और मन की शांति का कारक कहा जाता है। इस राशि पर भी मां लक्ष्मी की कृपा मानी जाती है। चंद्रमा सुख और ऐश्वर्य का कारक भी है। इस वजह से मां लक्ष्मी इस राशि पर विशेष मेहरबान रहती हैं। अगर आर्थिक समस्या हो, तो इस राशि के जातकों को पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए, आपकी समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।

 

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है और राजा के पास धन होना ही चाहिए। यही वजह है कि इस राशि के जातकों को कभी धन की दिक्कत नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। अगर कभी आर्थिक समस्या आए भी तो मां लक्ष्मी की पूजा करने से फौरन उनका आशीर्वाद मिल जाता है।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। इस ग्रह का प्रभाव जिस राशि पर होता है उसे सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिष में शुक्र को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना गया है। इसलिए इस राशि के जातकों को धन की कभी कमी नहीं होती। अगर समस्या आ रही हो, तो नियमित रुप से शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें। मां लक्ष्मी इनकी आराधना जल्दी सुन लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button