Big News : लोकसभा चुनाव के बाद निगम-मंडलों में होगी अध्यक्ष-सदस्यों नियुक्ति, नाराज नेताओं को मिलेगा मौका

रायपुर : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद छत्‍तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्तियां शुरू होंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा सरकार सिर्फ उन्हीं नेताओं को निगम-मंडलों में नियुक्तियां करेगी, जिनका लोगों से सीधा सरोकार है। इसके अलावा रूठे हुए नेताओं को मनाने के लिए यह अच्छा अवसर होगा।

भाजपा के जिन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, उन्हें निगम-मंडल में शामिल किया जा सकता है। प्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के बाद राज्य सरकार ने निगम, आयोग व मंडल में कांग्रेस द्वारा की गई नियुक्तियां भंग कर दी है। अलग-अलग विभागों में कांग्रेस सरकार ने अपने नेताओं की नियुक्तियां की थी। अब लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद नियुक्तियां करने की तैयारी है।

30 अधिक निगम-मंडलों, आयोगों में होनी है 200 नियुक्तियां

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद इन पदों पर काबिज कांग्रेस के कुछ नेताओं ने स्वमेव इस्तीफा दे दिया था, वहीं कुछ नेता न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर अभी भी पदों पर बने हुए हैं। प्रदेश की करीब 30 अधिक निगम-मंडलों, आयोगों में करीब 200 नियुक्तियां होनी है।

बतादें कि कांग्रेस के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नई नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा है। निगम-मंडल आयोगों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया जाता है। इसमें उनके वेतन-भत्ता, गाड़ी, आवास आदि की सुविधा दी जाती है। इसी तरह अलग-अलग मंडल आयोगों में सदस्यों को भी विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिलता है। इन पदों पर ज्यादातर राजनीतिक व्यक्तियों को ही बैठाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds