षटतिला एकादशी, बसंत पंचमी से लेकर फरवरी माह में मनाए जाएंगे ये बड़े त्योहार, जानें तिथि

साल का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो गया। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इसे माघ माह के नाम से जाना जाता है। इस माह का अपना धार्मिक महत्व है। फरवरी महीने में कुछ खास त्योहार मनाए जाते हैं, जिसके कारण यह बेहद खास महीना है। साथ ही इसमें केवल 28 दिन होते हैं, लेकिन इस बार फरवरी महीना 29 दिन का होने वाला है।

मनाए जाएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार

इस माह की शुरुआत कालाष्टमी व्रत, षटतिला एकादशी और प्रदोष व्रत से हो रही है। इसके बाद दूसरे सप्ताह में मौनी अमावस्या, गणेश चतुर्थी, कुंभ संक्रांति, विनायक चतुर्थी और बसंत पंचमी पड़ रही है। बसंत पंचमी छात्रों और कलाकारों के लिए विशेष दिन होता है। इस शुभ दिन पर देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी और नर्मदा जयंती मनाई जाएगी। इन त्योहारों का भी विशेष महत्व है। प्रदोष व्रत, ललिता जयंती और माघ पूर्णिमा महीने के आखिरी सप्ताह पड़ रहे हैं। यहां देखें फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

फरवरी माह के व्रत और त्योहार 2024

षटतिला एकादशी : 6 फरवरी, 2024

कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत : 7 फरवरी, 2024

मासिक शिवरात्रि : 8 फरवरी, 2024

माघ मास की अमावस्या, मौनी अमावस्या : 9 फरवरी, 2024

कुंभ संक्रांति, गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी : 13 फरवरी, 2024

बसंत पंचमी : 14 फरवरी, 2024

रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती : 16 फरवरी, 2024

जया एकादशी : 20 फरवरी, 2024

शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत : 21 फरवरी, 2024

गुरु रविदास जयंती, ललिता जयंती : 24 फरवरी, 2024

माघ पूर्णिमा व्रत : 24 फरवरी, 2024

संकष्टी चतुर्थी : 28 फरवरी, 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds