CG : टेकलगुड़म नक्सली हमले में मारे गए थे दो नक्सली कमांडर, नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर की पुष्टि

बीजापुर। हाल ही में जिले के टेकलगुड़म में नक्सलियों द्वारा पुलिस कैंप पर हमला किया गया था। नक्सलियों ने खुद स्वीकार किया है कि, हमले में उनके दो कमांडर मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि, हमले में कंपनी नम्बर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है।

उल्लेखनीय है कि, 30 जनवरी को बीजापुर-सुकमा सीमा अंतर्गत टेकलगुड़म में पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में दो नक्सलियों को मारा गया और तीन जवान शहीद हुए थे, जबकि 15 जवान घायल हुए थे। हमले के बाद नक्सलियों ने प्रेस नोट में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है।

बीजापुर जिले के दौरे पर हैं गृह मंत्री शाह

बता दें कि, हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह बीजापुर जिले के दौरे पर हैं। इसी बीच नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी किया है।

हमले की जिम्मेदारी ली नक्सलियों के बटालियन नम्बर एक ने

नक्सलियों के बटालियन नम्बर एक ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना को अंजाम देने के लिए उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds