रायपुर में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश के आसार, जानिए ठंड को लेकर आईएमडी का अपडेट

रायपुर :  उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से शनिवार को छत्‍तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अगले सप्ताह पांच और छह फरवरी को प्रदेश में वर्षा के आसार बने हैं। बारिश होने से मौसम में भी ठंडकता बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

शुक्रवार को बादल छाए रहने से रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी है, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से ठंड थोड़ी कम हुई है। हालांकि आउटर और ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी ठंड बनी हुई है। प्रदेश भर में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

उत्‍तरी हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में विशेष गिरावट नहीं आ पाई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। इसके साथ ही पेंड्रा रोड, अंबिकापुर में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलेगा और अगले सप्ताह पांच और छह फरवरी को बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds