CG : रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में मारा छापा, 277 तस्करों को दबोचा

रायपुर : रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें समस्त थाना एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।

जनवरी 2024 में में 53 प्रकरणों में 72 आरोपितों को गिरफ्तार कर आरोपियों को जेल भेजा गया। नशे के सप्लाई नेटवर्क को ब्रेक करने के लिए गंभीरता से प्रत्येक मामले में गहन पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा तीन राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में रेड कार्रवाई की गई।

देवेन्द्र नगर थाना एवं गंज थाना में दो अलग-अलग मामलों में नशे में उपयोग हो रही कप सिरप सप्लाई करने वाले आरोपित अहमद, डोमार उर्फ पिंटू, साजिद खान, वसीम मेमन, साजिद रजा और अभिजीत वाजपेयी निवासी रायपुर के विरूद्ध कार्रवाई कर उनसे 234 शीशी सिरप जब्त किया गया।

जिनसे पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण करने पर उनके द्वारा सामाग्री महाराष्ट्र के नागपुर से मंगाना पाया गया। जिस पर नागपुर में रेड कार्रवाई कर मेडिकल स्टोर संचालक आरोपित कमलेश उपाध्याय सहित कुल सात आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2994 शीशी सिरप जब्त की गई। इसी तरह थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत नशे में उपयोग हो रही टेबलेट बिक्री करने वाले सलमान शाह निवासी अमिरती थाना गुड जिला रीवा (मप्र) को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds