वैलेंटाइन डे पर इन 4 राशियों पर चढ़ेगा प्यार का खुमार, जीवनसाथी की तलाश होगी पूरी

वैलेंटाइन डे बस कुछ दिन दूर है। 14 फरवरी को लेकर हर प्रेमी जोड़ा उत्साहित रहता है। प्यार हर किसी के लिए एक जैसा नहीं होता। कोई रिलेशनशिप में है। कुछ का ब्रेकअप हुआ होगा। वहीं, कोई नए साथी के इंतजार में दिन गिन रहा है। कोई किसी के दिल में दस्तक दे रहा है।

कुछ लोग फिर से रिश्ते से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो मोहब्बत के आग की तरह है। इश्क के मामले में आपकी किस्मत कैसी है। ये ज्योतिष गणना से पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल वैलेंटाइन डे 4 राशियों के जीवन में प्यार की बहार लेकर आएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के 7वें भाव पर देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव है। इस राशि के जातक किसी नए प्रेम संबंध में प्रवेश कर सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में नए पार्टनर का आगमन होगा। वहीं, जो जातक रिलेशनशिप में हैं उनका रिश्ता गहरा होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को नया जीवनसाथी मिलेगा। जो लोग पहले से रिश्ते में है। उनका रिलेशन विवाह में तब्दील हो सकता है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को प्यार के मामले में सरप्राइज मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका प्यार और अधिक प्रगाढ़ होगा।

मकर राशि

मकर राशि  वाले प्यार में गोते खाएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही रिश्ता गहरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds