गुरुवार के दिन जरूर करें भगवान विष्णु से जुड़ा ये उपाय, होगा आर्थिक लाभ

सनातन धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए भी यह दिन शुभ माना जाता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के वैवाहिक संबंध मधुर बने रहते हैं। गुरुवार के दिन बृहस्पति चालीसा का पाठ करने से भी शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

धन लाभ के लिए करें ये काम

गुरुवार के दिन भगवान् विष्णु और माता तुलसी की पूजा करें। तुलसी की जड़ को गंगाजल से धोकर पीले कपड़े में बांध लें। अब इस जड़ को अपने धन रखने के स्थान पर या फिर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक लाभ होता है। घर के मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांधने से भी शुभ परिणाम मिलते हैं।

भगवान विष्णु की करें पूजा

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करते हुए, उन्हें तुलसी मंजरी अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद इस मंजरी को पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

केले के पेड़ का पूजन

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को केले का भोग भी लगाया जाता है। गुरुवार की पूजा के दौरान भगवान विष्णु को पीले फूल, दाल और गुड़ का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds