लॉगिन

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में गतका खिलाड़ी प्रियांशी ने मचाई धूम

Sports January 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
खेलों इंडिया यूथ गेम्स  में गतका खिलाड़ी प्रियांशी ने मचाई धूम

खेलों इंडिया यूथ गेम्स में गतका खिलाड़ी प्रियांशी ने मचाई धूम

बिलासपुर : तमिल नाडु में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर की बेटी प्रियांशी अग्रवाल गतका खेल में शामिल हुई। उन्होंने शुरुआत के सभी मैचों में विरोधी टीम को हराते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची। इस दौरान प्रियांशी अपनी बेहतरीन प्रदर्शन से आयोजन में धूम मचाई। आयोजनकर्ताओं ने प्रियांशी की जमकर तारीफ की।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स तमिल नाडु में 19 से 31 जनवरी तक आयोजन किया जा रहा है। कैरियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल की छात्रा प्रियांशी अग्रवाल का गतका गेम में चयन हुआ था। प्रियांशी तमिल नाडु पहुंचकर मैदान पर उतरी। उन्होंने शुरुआती मैचों को एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम के बीच मैच हुआ। इस मैच में भी प्रियांशी अपने प्रदर्शन को कायम रखी और पंजाब को जोरदार टक्कर दी। दोनों टीम के बीच रोमांचक मैच हुआ।

खिलाड़ियों ने एक दूसरे को पछाड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए थे। बारी-बारी से दोनों टीम के खिलाड़ी अंक बनाकर बढ़ते रहे। रोमांचक मुकाबले में प्रियांशी को सिर्फ चार अंकों से हारना पड़ा। पंजाब ने इस मैच को 78 -74 के कम अंतर से जीत दर्ज किया। इसके साथ ही प्रियांशी की जीत का सिलसिला थम गया और टूर्नामेंट से वह बाहर हो गई। जिला गतका संघ बिलासपुर के सचिव गणेश सागर गतका व ताइक्वांडों की ट्रेनिंग प्रियांशी अग्रवाल देते हैं।

मास्टर गणेश सागर ने बताया कि कैरियर पाइंट वर्ल्ड में दो घंटे गतका व ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रियांशी अग्रवाल प्रतिदिन खेलो इंडिया सलेक्शन के लिए मेहनत करती रही और उनकी मेहनत रंग लाई। पिछले वर्ष प्रियांशी ने स्कूल गेम में भी गोल्ड मेडल जीत कर शहर और स्कूल का नाम रौशन किया था। कैरियर प्वाइंट वर्ल्ड स्कूल डायरेक्टर व गतका अध्यक्ष डाक्टर किरण पाल चावला, प्रिंसिपल, एचओडी संध्या शर्मा, कोच मास्टर गणेश सागर ने खिलाड़ी को बधाई दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds