इन देवी-देवताओं को लगाएं काजू का भोग, होगी सौभाग्य की प्राप्ति

हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान की पूजा करते समय उन्हें भोग लगाता जाता है। उसके बाद उसी भोग को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। भगवान की इच्छा का भोग लग जाए, तो वह बहुत ही प्रसन्न हो जाते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि काजू का भोग किस देवता के लिए लगाया जाता है।

जानें क्या है भगवान को भोग लगाने के पीछे का कारण?

भगवान की पूजा कर भोग लगाना हर भक्त की इच्छा होती है। मन में यह प्रश्न जरूर आता होगा कि आखिर हम क्यों भगवान को भोग लगाते हैं। दरअसल, हम रोज खाना खाते हैं, ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे। हमारे अंदर अपने कामों को करने की ताकत रहे। उसी तरह हम जब भगवान को भोग लगाते हैं, तो मन शांत बना रहता है। उनकी कृपा भी बनी रहती है। भगवान को भोग लगाने से आपका प्रेम उनके प्रति दिखता है।

माता लक्ष्मी को लगाएं काजू का भोग

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय काजू का भोग लगा सकते हैं। काजू माता लक्ष्मी को बहुत अच्छा लगता है। उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा।

भगवान गणेश को लगाएं काजू का भोग

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। उसके बाद उनको काजू का भोग जरूर लगा दें। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामना पूरा हो जाएगी। आपको बुध दोष से भी छुटकारा मिलेगा।

भगवान शिव को लगाएं काजू का भोग

भगवान शिव को काजू का भोग बहुत अच्छा लगता है। इसको लगाने से उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। आपको सुख व सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds