शनि के अस्त होते ही इन 3 राशियों के शुरू हो जाएंगे काले दिन, मुश्किलों से भर जाएगा जीवन

17 फरवरी को शनिदेव कुंभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद 26 मार्च तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशिवालों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्मफलदाता के अस्त होने से तीन राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। इस राशि के जातकों की नौकरी, व्यापार और करियर प्रभावित हो सकता है। कामकाज में रुकावट आ सकती है।
शनि के अस्त होने से इन 3 राशियों पर पड़ेगा असर
मेष राशि
शनि देव मेष राशि के 11वें भाव में अस्त होंगे। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। जो जातक मुकदमेबाजी से जूझ रहे हैं। उन्हें कठिन समय का सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के दसवें भाव में शनि अस्त होंगे। जीवन में अशांति बढ़ सकती है। करियर में उतार-चढ़ाव आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में भारी नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।
कन्या राशि
शनि कन्या राशि के छठे भाव में अस्त होंगे। जिसके परिणामस्वरूप जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान कर्मचारियों को सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में हानि के कारण तनाव बढ़ सकता है। मन अशांत रह सकता है।