VIDEO : बिहार राजनीति पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा ‘नीतीश कुमार ने आत्मघाती कदम उठाया है…’

रायपुर। जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि उन्हें ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (INDIA) और ‘महागठबंधन’ में ‘‘स्थिति ठीक नहीं लग रही थी’’ इसलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ नया गठबंधन और नई सरकार बनाने का निर्णय लिया। नीतीश 18 महीने पहले भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (RJD) को छोड़कर महागठबंधन में शामिल हुए थे।

वहीं CM नीतीश कुमार के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया। भूपेश बघेल ने कहा कि नीतीश कुमार की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। कितनी बार बदलेंगे, कितनी बार बहाना ढूंढेंगे। यह आत्मघाती कदम जो उन्होंने उठाया है यह उनके राजनीतिक जीवन का आखिरी कदम है, आने वाले समय में उन्हें यह मौका नहीं मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds