VIDEO : दोस्तों ने दिया ऐसा गिफ्ट, पैकिंग खोलने में ही छूट गए पसीने, अंत में तो दूल्हा-दुल्हन के साथ हो गया’मोय-मोय’

शादी में अगर दुल्हे-दुल्हन के चार दोस्त ना पहुंचे तो पूरे फंक्शन का रंग ही फीका पड़ जाता है। लोग अक्सर अपने दोस्तों की शादी में ऐसी हरकतें कर जाते हैं जो लोग बाद में जिंदगी भर याद करके मुस्कुराते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। स्टेज पर दुल्हा-दुल्हन संग ऐसा मजाक किया गया जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हा और दुल्हन को स्टेज पर एक बड़ा सा गिफ्ट दिया जाता है। दोनों मिलकर गिफ्ट खोलने लगते हैं। जब गिफ्ट का पैकेट खुलता है तो अंदर अखबार से गिफ्ट पैक किया हुआ मिलता है। ऐसे परत दर परत कई बार पैकेट दोनों मिलकर खोलते हैं। आखिरकार एक डब्बा मिलता है।

दोनों खुश तो नजर आते हैं कि आखिरकार गिफ्ट खोलने में वो सफल रहे। लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। डब्बे के अंदर भी कई और डब्बे निकले जिसके बाद अखबार में फिर से गिफ्ट लपेटा हुआ मिला। कई बार खोलने के बाद आखिरकार उन्हें गिफ्ट मिल ही गया। जाहिर है इतनी मेहनत के बाद वहां मौजूद लोग भी यही जानना चाह रहे थे कि गिफ्ट में क्या है।

मिल रहे जमकर लाइक्स

वीडियो के अंत में आप देखेंगे कि गिफ्ट में दुल्हा और दुल्हन को दो लॉलीपॉप मिलते हैं। वीडियो के अंत में दोनों साथ में मिलकर लॉलीपॉप इन्जॉय करते नजर आते हैं। इंस्टाग्राम हैंडल @a_n_ki_ta_heart__g_u_r_u._2.0 पर इस वीडियो को शेयर किया है। लोगों को यह वीडियो इस कदर पसंद आ रहा है कि इसे 27 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कॉमेंट भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds