त्वचा पर दिखने वाले इन लक्षणों को हल्के में लेना पड़ेगा भारी! जानिए स्किन कैंसर के कारण और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली : कैंसर एक खतरनाक बीमारी है, जो समय रहते पता न चलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। इसी का एक प्रकार स्किन कैंसर है। भारत में आमतौर पर इसके केस कम ही देखने को मिलते हैं, लेकिन कई बार जानकारी की कमी के चलते लोग इसके लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं जिससे इसका ट्रीटमेंट नामुमकिन हो जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जान लीजिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के कुछ तरीके।

क्या होता है ‘स्किन कैंसर’

क्लीवलैंड क्लीनिक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, डीएनए डैमेज होने की वजह से कोशिकाओं में होने वाली असमान्य वृद्धि इस प्रकार के कैंसर का मुख्य कारण होती है। इसका जोखिम शरीर के ज्यादातर उन हिस्सों पर रहता है जहां सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पाती है, यानि बॉडी के वे पार्ट्स जो कपड़ों के नीचे ढके रहते हैं। आइए जानते हैं इसके वे लक्षण जिन्हें इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।

स्किन कैंसर के लक्षण

-त्वचा से लगातार पपड़ी उतरना

-स्किन पर लगातार महसूस हो रही जलन

-शरीर के किसी एरिया में लगातार हो रही असामान्य खुजली

-स्किन नए स्पॉट्स या चकत्ते बन जाना

-त्वचा के घाव का लंबे वक्त तक ठीक न हो पाना

-कान, गर्दन या प्राइवेट पार्ट्स के आसपास धब्बे या लाल पैच बन जाना

स्किन कैंसर के कारण

-गोरी त्वचा जिसमें मेलेनिन कम पाया जाता है। बता दें, स्किन का पिगमेंट, स्किन कैंसर होने के रिस्क को कम करता है।

-पहले बर्न हुई स्किन पर भी इस प्रकार के कैंसर का खतरा रहता है।

-ज्यादा देर तक धूप में रहना भी स्किन कैंसर का जोखिम पैदा कर सकता है।

-कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली भी इसका एक कारण हो सकती है।

-जेनेटिक वजहों से भी ये हो सकता है, यानि स्किन कैंसर से जुड़ी फैमिली हिस्ट्री।

स्किन कैंसर से कैसे बचें?

-बॉडी पर सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

-ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचें

-अच्छी डाइट लें

-धूप में अच्छी तरह ढके हुए कपड़े पहनें

-बॉडी को हाइड्रेट रखें, यानि खूब पानी पिएं

-ज्यादा मसालेदार या तीखा खाने से बचें

-स्किन का रेगुलर चेकअप कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds