फर्जी नियुक्ति पत्र देकर बेरोजगारों से की लाखों की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

राजनांदगांव : पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बेरोजगार लड़कों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। आरोपी फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे। आरोपियों ने आठ से 10 लोगों से आरक्षक भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लिए।

गातापार थाना क्षेत्र के नवागांव कंवर गांव निवासी पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2017-18 में निकले पुलिस भर्ती में तीन आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पीयूष वडेरा निवासी राजनांदगांव और आरोपी अमित सिंह निवासी दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लेटर पेड, फर्जी सील और वर्दी कपड़ा बरामद किया है।

आरोपियों ने शातिर तरीके से बेरोजगार युवकों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया। नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलग-अलग तारीखों में प्रार्थियों से पांच लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले में शामिल एक आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds