75वें गणतंत्र दिवस पर सीएम विष्‍णुदेव साय ने जगदलपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

रायपुर : देश के 75वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में तिरंगा झंडा फहराया और प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर में और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में ध्वजारोहण करेंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजंगज जिले में, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल बेमेतरा, वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले, विधायक राजेश मूणत राजनांदगांव में ध्वजारोहण करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सरगुजा संभाग के मुख्यालय अंबिकापुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में, सांसद गुहा राम अजगले सक्ति, सांसद विजय बघेल बालोद, सांसद मोहन मंडावी कांकेर, सांसद सुनील सोनी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में, सांसद संतोष पांडेय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में, सांसद चुन्नी लाल साहू गरियाबंद, विधायक धरमलाल कौशिक मुंगेली, विधायक अमर अग्रवाल जांजगीर-चांपा जिले और विधायक अजय चंद्राकर धमतरी में ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds