छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद माझी को मिला पद्मश्री अवॉर्ड

रायपुर । गणतंत्र दिवस पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ से इस बार दो हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा जायेगा। छत्तीसगढ़ के जशपुर के जागेश्वर यादव को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने पद्मश्री पाने वाले इस महान हस्तियों को बधाई दी है।

जशपुर के जागेश्वर यादव की बिरहोर के भाई के रूप में प्रसिद्धि है। आदिवासी क्षेत्र में उत्थान के लिए काम करने वाले जागेश्वर यादव ने अपना पूरा जीवन बिरहोर और पहाड़ी कोरबा जनजाति के लिए समर्पित कर दिया है।

वहीं नारायणपुर के हेमचंद मांझी की पहचान वैद्य के रूप में है। पारंपरिक औषधि से लोगों का इलाज करने वाले हेमंचद ने अबूझमाढ़ से जैसे दुर्गम क्षेत्र में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds