छत्‍तीसगढ़ में 130 किमी प्रति घंटे की स्पीड से ट्रेनों को दौड़ाने रेलवे लगाया जोर

रायपुर। 130 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ाने के लिए रेलवे का अमला पूरा जोर लगा रहा है। रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने का काम पिछले दो से तीन सालों से चल रहा है। बिलासपुर जोन के तीनों रेल मंडलों में रेल पटरी ऐसी तैयार की जा रही है, जिससे कि ट्रेनें आगे-पीछे बिना किसी दुर्घटना के निर्बाध दौड़ती रहे।इसी कड़ी में भिलाई का ब्लाक पूरा होते ही बिलासपुर रेल लाइन पर ब्लाक होने से कई ट्रेनें प्रभावित रही। गुरूवार देर शाम को काम पूरा होते ही रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से सामान्य हो गई।

रेलवे मंडल के अधिकारियों के अनुसार रेल इंफ्रास्ट्रक्चर 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के पैमाने पर तैयार करने का काम चल रहा है। आटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए दो दिन कुम्हारी और भिलाई के बीच जो ब्लाक लिया गया था, वह तो खत्म हो चुका है,परंतु मंगलवार से गुरूवार तक बिलासपुर से आगे मेन लाइन पर रायगढ़ से किरोड़ीमल स्टेशन के बीच ब्लाक लगने से कोई ट्रेन रद तो नहीं रही पर

इस दौरान रेलवे अमला चौथी रेल लाइन की कनेक्टिविटी जेएसपीएल केबिन से कराने का काम पूरा करने में जुटा रहा।इस ब्लाक से लंबी दूरी की ट्रेनें रद करने के बजाए धीरे-धीरे निकाला गया।केवल रायपुर तरफ से चलने वाली गोंदिया-झारसु्गुड़ा ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही चली जबकि बिलासपुर से रायगढ़ के बीच मेमू ट्रेन रद रही।

हर सेक्शन में आटोमैटिक सिग्नल

अधिकारियों के मुताबिक जोन के तीनों मंडलों में रेल पटरी तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है।स्टेशन के दोनों तरफ तीन से चार किमी दूरी में कोई ट्रेन आउटर में रोकने की नौबत न आए बल्कि सीधे जो भी प्लेटफार्म खाली हो,उसमें आसानी से ट्रेनों को लिया जा सके।ऐसा तब संभव है, जब हर सेक्शन का सिग्नल आटोमैटिक होगा।यह काम रेलवे लगातार करा रहा है।

160 किमी हर घंटे रफ्तार

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर दरअसल 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के पैमाने पर तैयार करने का काम चल रहा है।आटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए दो दिन कुम्हारी और भिलाई के बीच जो ब्लाक लिया गया था, वह सोमवार को खत्म हो गया।वहीं 23 से 25 जनवरी(गुरूवार) तक बिलासपुर से आगे मेन लाइन पर रायगढ़ से किरोड़ीमल स्टेशन के बीच ब्लाक लेकर काम को पूरा किया गया।

बिलासपुर रेलवे में तैयार की जा रही चौथी लाइन

अधोसंरचना विकास के लिए कटनी रूट की तीसरी और बिलासपुर रेलवे में झारसुगुड़ा तक चौथी लाइन तैयार की जा रही है,जबकि गोंदिया से लेकर रायपुर डिवीजन में चौथी लाइन तैयार हुई है।बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रायगढ़-किरोड़ीमल स्टेशनों के मध्य स्थित जेएसपीएल केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए नान इंटरलाकिंग कराने के लिए दिन-रात रेलवे अमले ने काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds