असुरों के गुरू और तीनों लोकों के न्यायाधीश की युति, इन राशियों का बढ़ाएगी बैंक-बैलैंस

वैदिक ज्योतिष में राशिफल, ग्रहों और नक्षत्रों को महत्व दिया जाता है। जब कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो इसका प्रभाव 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। इस दौरान अगर दो ग्रह एक राशि में आ जाएं तो योग बनता है।

मार्च महीने में कुंभ राशि में ग्रहों का शुभ योग बनेगा। फिलहाल शनि देव इस राशि में हैं। वहीं, शुक्र भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 30 वर्ष बाद कुंभ राशि में शुक्र व शनि की युति बनेगी। यह युति कुछ राशि वालों को फायदा देगी। उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

वृषभ राशि

शुक्र और शनि का योग वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। व्यापार में मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। बेरोजगारों को नौकरी का ऑफर लेटर मिल सकता है। व्यापार का विस्तार करने और लोन लेने में सफल रहेंगे। खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

मिथुन राशि

करियर को लेकर शुभ समाचार मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। निवेश से लाभ हो सकता है। शनि की कृपा भाग्य चमका देगी। इस अवधि में बनाई गई योजनाएं उत्तम साबित होंगी। धन के मामले में अच्छे समाचार मिल सकते हैं।

सिंह राशि

शुक्र और शनि की युति सिंह राशिवालों के लिए लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। करियर के गोल्डन पीरियड रहेगा। जमीन संबंधी कार्यों में लाभ होगा। संबंधियों के साथ मेल मिलाप रहेगा। सकारात्मक विषयों पर बातचीत होगी। आत्मविश्वास के साथ नई शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds