‘भारत का तेज विकास करने वालों को दें अपना पहला वोट’, PM मोदी ने देश के युवा वोटर्स से कही दिल की बात

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अभी से मतदाताओं को रुझाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में पहली दफा वोट करने वाले युवाओंं से दिल की बात कही।

पीएम ने युवाओं से कहा कि वे अपना पहला वोट देश के विकास के लिए करें।

पीएम बोले- एक वोट डिजिटल क्रांति लाएगा

पीएम मोदी ने युवा मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपका एक वोट भारत में तेज रिफॉर्म की गति को और तेजी देगा। पीएम ने कहा कि एक वोट डिजिटल क्रांति को और ऊर्जा देगा। भारत को अपने दम पर अंतरिक्ष में पहुंचाएगा और इसी के साथ दुनिया में भारत की साख और बढ़ाएगा।

पीएम बोले- स्थिर सरकार की ही जरूरत

पीएम मोदी ने आगे कहा कि स्थिर सरकार होती है तो देश बड़े फैसले लेता है। दशकों से लटकी हुई समस्याओं को सुलझाकर आगे बढ़ता है। पीएम ने कहा कि हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाकर दशकों का इंतजार खत्म किया और आगे भी ऐसे फैसले होते रहेंगे।

पीएम ने कहा कि हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन लागू कर देश के पूर्व फौजियों का चार दशक का इंतजार समाप्त किया।

ये मोदी की गारंटी है…

पीएम मोदी ने आगे कहा कि युवा वोटर्स का सामर्थ्य और बढ़े और आपका हर सपना पूरा हो, इसके लिए हमारी सरकार दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि ये मोदी की गारंटी है और आपके सपने ही मेरे संकल्प हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds