VIDEO : कंपनी का ठेकेदार विनीत कोटिया गिरफ्तार, वडोदरा नाव हादसे में गई थी 14 लोगों की जान

वडोदरा : गुजरात पुलिस ने वडोदरा नाव हादसे के मुख्य आरोपी और कोटिया प्रोजेक्ट्स के ठेकेदार विनीत कोटिया को गिरफ्तार कर लिया है। पिछले सप्ताह हुए इस नाव हादसे में 12 बच्चों सहित 14 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के लिए विनीत कोटिया जिम्मेदार माना जा रहा है।
वडोदरा की डीसीपी पन्ना मोमाया ने बताया कि विनीत नाव का संचालन करने वाली कंपनी कोटिया प्रोजेक्ट्स का मालिक है। उसने ही इसे शुरू किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी ने बताया कि घटना के बाद विनीत फरार था और इस दौरान गुजरात के बाहर अलग-अलग जगहों पर छिपा हुआ था। वडोदरा में प्रवेश करते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य फरार आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कोशिशें जारी हैं।
#WATCH | Vadodara boat capsize incident | Vadodara Police has arrested Vineet Kotia, Kotia Projects contractor and one of the main accused responsible for the death of 14 people including 12 children in the boat capsize incident. (23.01) pic.twitter.com/BcIinGHaoF
— ANI (@ANI) January 23, 2024
19 लोगों के खिलाफ केस
गुजरात पुलिस ने नाव हादसे के बाद 19 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। अपनी शिकायत में वडोदरा नगर निगम (वीएमसी) ने कहा है कि जिस फर्म ने मनोरंजक उद्देश्यों के लिए झील के किनारे का विकास, संचालन और रखरखाव किया, उसके मालिकों, प्रबंधकों और नाव संचालकों ने कई मामलों में आपराधिक लापरवाही बरती।