लॉगिन

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटो पर लड़ेगी चुनाव

Chhattisgarh February 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटो पर लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटो पर लड़ेगी चुनाव

रायपुर : दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ पर है। शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले में आप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस साल होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। दिल्ली विधायक और आप के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी दी और कांग्रेस-भाजपा को आड़े हाथों लेते 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बीजेपी और कांग्रेस के नेता चारागाह बनाकर रखे हैं। बीजेपी-कांग्रेस गांव, गरीब, किसानों और बेरोजगारों के हित में काम करने का झांसा देकर प्रदेश को लूट रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

संजीव झा ने कहा कि यहां प्राकृतिक संसाधनों और खनिज का भंडार है, इसके बाद भी यहां ना तो गांव का विकास हो रहा है और ना ही किसानों को उनका अधिकार मिल पा रहा है। जिसकी भी सरकार बनती है, वो पार्टी सिर्फ भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा देती है। आप के छत्तीसगढ़ प्रभारी संजीव झा ने छत्तीसगढ़ मे दिल्ली मॉडल लागू करने को अपना अपना लक्ष्य बताया। प्रदेश में अपनी साख मजबूत करने के लिए अब तक 22 जिलों का दौरा कर गांव-गांव मे कार्यकर्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के बड़े चेहरे आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं, चुनाव से पहले स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि अभी प्रदेश भर में जाकर लोगों से उनकी प्रतिक्रिया ली जा रही है। इसके बाद रायपुर में बड़ी जनसभा कर राज्य सरकार के 5 साल के कार्यकाल के भ्रष्टाचार और बीजेपी के 15 साल में हुए घोटालों को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों से परेशान है और आप पार्टी की ओर एक मजबूत और सशक्त सरकार लाने की चाहत से देख रही है। अगर हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में बनी, तो यहां भी दिल्ली जैसी योजनाएं लागू करेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds