CG News: छत पर झंडा बांधते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया दंपति, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर में लाखे नगर इलाके में करंट की चपेट में आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी अपनी पत्नी के साथ दोपहर को छत पर झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान झंडे का पाइप हाईटेंशन से टकरा गया। कारोबारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार लाखेनगर के सोनकर नगर में रहने वाला लक्ष्मण सोनकर (40) सब्जी का थोक कारोबारी है। उनका तीन मंजिला मकान है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गया था। छत के पास से हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। झंडा बांधते समय पाइप तार से टकरा गया। करंट की चपेट में आने से लक्ष्मण सोनकर की मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल है। उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds