इन राशियों की पलटने वाली है किस्मत, मंगल का गोचर दिलाएगा महालाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 फरवरी को मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर रात्रि 09.07 पर होगा। यह साल 2024 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन है। लाल ग्रह का गोचर 12 राशियों को प्रभावित करेगा। इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक जातक के जीवन पर इस राशि परिवर्तन का असर देखने को मिलेगा।

मेष राशि

मंगल आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली में यह नाम और प्रसिद्धि का भाव होता है। यह जीवन में प्रगति लेकर आएगा। इस अवधि में लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी या संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पेशेवर जीवन में किये जाने वाले प्रयासों में सफलता मिलेगी। करियर के क्षेत्र में आनी वाली समस्याओं का डटकर सामना करेंगे।

वृषभ राशि

मंगल आपके 9वें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धर्म, यात्रा और मूल्यों का होता है। इस राशिवालों को अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। मंगल का गोचर करियर में सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है।

कर्क राशि

मंगल कर्क राशि के सातवें भाव में जा रहे हैं। इस दौरान रिश्ता सकारात्मक तरीके से आग बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नजदीकी लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। शादी योग जातकों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds