आपके घर भी आएंगे प्रभु श्रीराम, 22 जनवरी को करें ये शुभ काम, बढ़ेगी सुख-शांति और समृद्धि

22 जनवरी (सोमवार) को कई वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस दिन श्रीराम अयोध्या में विराजमान होंगे। सनातन धर्म के प्रेमियों का सपना पूरा होगा। रामलला की मूर्ति अयोध्या में मंदिर में स्थापना होगी। इस खास मौके पर आपको भी अपने घर में शुभ काम करना चाहिए। प्राण प्रतिष्ठा के दिन ये शुभ कार्य करने से घर का माहौल सकारात्मक और भक्तिमय बनेगा। साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ेगी।

खीर का भोग लगाएं

22 जनवरी को सुबह जल्दी उठें। स्नान करें और घर की सफाई करें। मखाना और पंचमावा मिलाकर दूध की खीर बनाएं। अपने घर पर भगवान राम को खीर का भोग लगाएं।

पीले फल का दान करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जरूरतमंद लोगों को पीले फल और गर्म कपड़े दान करें। वहीं, इस दिन घर में दीपक जलाएं। मुख्य द्वार के बाहर भी रंगोली बनाएं।

घर में शंख बजाएं

श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में घर में शंख बजाएं। इससे ना सिर्फ नकारात्मकता दूर होगी बल्कि घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाएगा। अगर शंख बजाना नहीं जानते है तो घंटियां बजाकर जश्न मनाएं।

मुख्य द्वार पर हल्दी वाला पानी छिड़कें

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन घर पर पूजा और हवन करें। पूजा संपन्न होने के बाद घर के मेन गेट पर हल्दी वाला जल छिड़कें। साथ ही राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

घर के अंदर कपूर जलाएं

प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर में कपूर और धूप का धुआं करें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा। साथ ही दैवीय शक्तियां जागृत होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds