‘भगवान राम को मानना है तो पूरी श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर जोरों शोरों की तैयारियां चल रही हैं। 22 जनवरी के दिन को प्रदेश में किस तरह भव्य बनाया जाए इसको लेकर सरकार और प्रशासन दोनों ही लगे हुए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ रामलला का ननिहाल है तो वैसे भी प्रदेश के लिए ये उत्सव बहुत खास हो जाता है।

वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभु राम पर राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है। डिप्टी सीएम साव ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं। वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहिए।

अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार क्यों किया? चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम क्यों याद आते हैं। वहीं प्रदेश के कानून व्यवस्था पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है वह कांग्रेस के कुकर्मों के कारण है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया था। हमारी सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में मजबूत होगी, अच्छी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds