VIDEO : यात्रा का आज छठा दिन, राहुल ने निमाती घाट से माजुली तक नाव से पार की ब्रह्मपुत्र नदी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है।
आज उनकी यात्रा का छठा दिन है। यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक जारी रहेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Nyay Yatra' travels on a boat across the Brahmaputra river from Nimati Ghat, Jorhat to Majuli pic.twitter.com/7qFgKTlaic
— ANI (@ANI) January 19, 2024
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को नाव से ब्रह्मपुत्र नदी पार की। उन्होंने जोरहाट के निमाती घाट से माजुली तक की दूरी तय की।