घर की छत पर लगा सकते हैं झंडा, पढ़ें क्या है वास्तु शास्त्र

घर की छत को हर कोई अपनी-अपनी पसंद से सजाना पसंद करता है। छत पर कोई गार्डन बना लेता है, कोई जिम बना लेता है। किसी को घर की छत पर झंडा लगाना पसंद होता है। घर की छत पर झंडा लगाने के बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने विस्तार से इस लेख में बताया है कि वास्तु शास्त्र में घर की छत पर झंडा लगाना ठीक है कि नहीं।

क्या घर की छत पर झंडा लगा सकते हैं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर झंडा लगा सकते हैं। इस शुभ माना गया है। आप छत पर झंडा लगाते हैं, तो उससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर की छत पर झंडा लगाने से घर में दिव्य शक्तियों का वास होने लगता है। यह आपकी तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करता है, जिससे सफलता मिलना शुरू हो जाती है। घर में धन लाभ होने लगता है।

घर की छत पर कैसा झंडा लगाना चाहिए?

झंडा लगाते समय वास्तु के नियमों की जानकारी जरूर होनी चाहिए। घर की छत पर झंडा लगाते समय यह ध्यान रखें कि यह काले या नीले रंग का नहीं होना चाहिए। यह झंडा साबुत ही होना चाहिए। फटे और पुराने झंडे को लगाने से बचना चाहिए।

झंडा हल्के रंग का ही होना चाहिए। झंडे पर शुभ चिन्ह जैसे ॐ या स्वास्तिक का चिह्न होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds