साल 2024 में अमेरिकी सेना सबसे ताकतवर, रूस दूसरे पर, जानें किस नंबर पर पहुंचा भारत

वॉशिंगटन: दुनिया के सबसे शक्तिशाली सेनाओं की लिस्ट सामने आई है। सबसे शक्तिशाली सेना अमेरिका की है। वहीं दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है। दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है। भारत इसमें चौथे स्थान पर हैं। 2024 के लिए ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग में 145 देशों का आकलन किया गया है। इसमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध संसाधनों जैसे 60 से अधिक कारकों को ध्यान में रखा गया है।

ये कारक मिलकर पॉवरइंडेक्स स्कोर निर्धारित करते हैं, जहां कम स्कोर मजबूत सैन्य क्षमता को दिखाते हैं। ग्लोबल फायरपावर ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, ‘हमारा अनोखा इन-हाउस फॉर्मूला छोटे, अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों को बड़ी, कम विकसित शक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है, और बोनस और दंड के रूप में विशेष संशोधक को अधिक परिष्कृत करने के लिए लागू किया जाता है। यह लिस्ट हर साल जारी की जाता ही।’

इस बहुआयामी दृष्टिकोण का उद्देश्य मारक क्षमता से अलग सैन्य क्षमताओं की संपूर्ण तस्वीर पेश करना है। आर्थिक ताकत, रसद और यहां तक कि भूगोल को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल फायर पावर वैश्विक सैन्य के बारे में अधिक डिटेल प्रदान करने की उम्मीद करता है। इस रिपोर्ट में 145 देश शामिल हैं। यह भी जांच की गई है कि प्रत्येक देश की रैंकिंग एक वर्ष से अगले वर्ष तक कैसे बदल गई है। आइए जानें दुनिया की सबसे ताकतवर 10 सेनाओं के बारे में।

दुनिया के टॉप-10 सबसे ताकतवर देश

अमेरिका

रूस

चीन

भारत

दक्षिण कोरिया

यूनाइटेड किंगडम

जापान

तुर्किये

पाकिस्तान

इटली

सबसे कम ताकतवर देश

भूटान

मोल्डोवा

सूरीनाम

सोमालिया

बेनिन

लाइबेरिया

बेलीज

सिएरा लियोन

सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक

आइसलैंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds