फरवरी में मंगल व बुध की युति, चमकेगा इन राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कई ग्रह हर महीने अपनी स्थिति बदलते हैं। फरवरी 2024 में कई ग्रहों का परिवर्तन होगा। अगले महीने कई शुभ योग और ग्रह संयोग बनने जा रहे हैं। इसमें बुध और मंगल की युति होगी। इन दोनों का मिलन मकर राशि में होगा। इस युति से कुछ राशियों को काफी फायदा हो सकता है।

मेष राशि

बुध और मंगल की युति मेष राशि के 10वें भाव में होगी। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिल सकती है। प्रोफेशनल्स अपने बिजनेस में अच्छा ऑर्डर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पैसा बचाने में सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

बुध और मंगल की युति तीसरे भाव में होगी। वृश्चि राशि वालों को खूब धन मिल सकता है। प्रोफेशनल्स के लिए कई दरवाजे खुल सकते हैं। नए प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। इस अवधि में पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मंगल और बुध की युति मकर राशि के प्रथम भाव में होगी। इस बार भाग्य आपका साथ देगा। करियर में नई छलांग लग सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds