साल 2024 में इस दिन पड़ रहा है श्री सत्यनारायण व्रत, विधि-विधान से करें पूजा

सत्यनारायण व्रत बहुत ही शुभ माना जाता है। यह भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ दिन पर,श्री हरि विष्णु के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी विधि पूर्वक पूजा की जाती है। सत्यनारायण व्रत हर महीने पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष रूप से आराधना की जाती है। आइए, जानते हैं कि साल 2024 में सत्यनारायण व्रत किस-किस दिन पड़ रहा है।

सत्यनारायण व्रत 2024 लिस्ट

पौष पूर्णिमा – 25 जनवरी, 2024

  माघ पूर्णिमा – 24 फरवरी, 2024

  फाल्गुन पूर्णिमा – 24 मार्च, 2024

  चैत्र पूर्णिमा – 23 अप्रैल, 2024

  वैशाख पूर्णिमा – 23 मई, 2024

  ज्येष्ठ पूर्णिमा – 21 जून, 2024 पूर्णिमा

  आषाढ़ पूर्णिमा – 21 जुलाई 2024

  श्रावण पूर्णिमा – 19 अगस्त, 2024

  भाद्रपद पूर्णिमा – 17 सितंबर, 2024

  अश्विन पूर्णिमा – 17 अक्टूबर, 2024

  कार्तिक पूर्णिमा – 15 नवंबर, 2024 पूर्णिमा

  मार्गशीर्ष पूर्णिमा – 15 दिसंबर, 2024 पूर्णिमा

सत्यनारायण व्रत महत्व

हिंदुओं में सत्यनारायण व्रत कथा का बहुत धार्मिक महत्व है। इस खास दिन पर व्रत रखा जाता है और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि यह उन खास दिनों में से एक है, जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब आता है और चंद्रमा की दिव्य किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन लोग कई प्रकार के आध्यात्मिक और धार्मिक कार्य करते हैं। इनके परिणाम स्वरूप शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

भगवान सत्यनारायण मंत्र

ॐ श्री सत्यनारायण नमः

शर्करास्नानं समर्पयामि

शर्करा स्नानान्ते पुनः शुद्धोदक स्नानं समर्पयामि।।

ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं

विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्

लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं

वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds