बर्फीले तूफान से अमेरिका के कई राज्यों में आपातकाल, दो हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

वाशिंगटन  : आर्कटिक तूफानों की सर्द लहर के बीच शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क से लुइसियाना राज्यों तक गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। यहां बेहद ठंडा मौसम चुनौती बन गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में अंधी बर्फबारी, बर्फीली बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं। तूफान के तुरंत बाद मिडवेस्ट और साउथ की उड़ानों में देरी व रद्द होने के कारण हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

शनिवार की सुबह बिस्मार्क, नॉर्थ डकोटा में तापमान शून्य से 26 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे तक चला गया। रविवार तक इसके शून्य से 29 डिग्री नीचे जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बफेलो में लोगों को एक फुट तक बर्फबारी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। तूफान के चलते 2.000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

तूफान के बीच तेज हवाएं

शनिवार को 15 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने मध्य-पश्चिम और तेज हवा के झोंके झेले। सुबह से ग्रेट लेक्स और साउथ में लगभग 2.50 लाख घरों और व्यवसाय स्थलों में बिजली गुल रही।

चुनाव कार्यक्रमों में फेरबदल

जीओपी कॉकस के प्रमुख राज्य आयोवा में भीषण मौसम के कारण चुनाव अभियान कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी के साथ, निक्की हेली, रॉन डेसेंटिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी ने राष्ट्रपति चुनाव के आगामी अभियान से पहले अपने कार्यक्रमों में फेरबदल किया है।

कोलंबिया में भूस्खलन

पश्चिमी कोलंबिया में भूस्खलन से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा, यह ‘भयानक त्रासदी’ है। सरकार सभी जरूरी मदद जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds