परिवारिक विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

बिलासपुर:  प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी लूटपाट, चाकूबाजी जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मामला कोनी थाना क्षेत्र के बड़े कोनी का है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से परिवारिक विवाद चल रहा था। लेकिन गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बेटे ने अपने पिता को धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच जुट गई और आरोपी को ​गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds