धनु में मंगल के प्रवेश से इन राशियों के जीवन में बढ़ेगा प्यार, प्रपोज करने का अच्छा समय

मकर सक्रांति के एक दिन बाद ही 16 जनवरी, 2024 को 23:07 पर धनु राशि में मंगल ग्रह का उदय होगा। ज्योतिष शास्त्र में यह माना गया है कि मंगल ग्रह बहुत शक्तिशाली और गतिशील ग्रह है। ऐसे में हम बताएंगे कि धनु राशि में मंगल ग्रह के उदय से आपके प्रेम संबंधों पर इसका क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि

मेष राशि वाले जीवन साथी के साथ अपने रिश्तों को सहज बनाए रखेंगे, लेकिन इस दौरान किसी भी विषय पर एक-दूसरे को समझने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपका अपने जीवनसाथी के प्रति प्रेम के चलते बिना किसी परेशानी के यह समस्या भी खत्म हो जाएगी।

वृषभ राशि

आपके अपने जीवन साथी के साथ संबंधों पर धनु राशि में मंगल के उदय के बाद नकारात्मक असर पड़ेगा। आपके रिश्ते में अहंकार से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपका रिश्ता कुछ समय के लिए थोड़ा परेशानी वाला हो जाएगा। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि

मिथुर राशि वालों के लिए प्रेम संबंधों में धनु राशि में मंगल का उदय सकारात्मक रहने वाला है। इस राशि के जातकों में रिश्तों को लेकर शानदार समझ बनेगी, जिसके बाद आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत हो जाएंगे। आपका रिश्ता बहुत ही खुशहाल हो जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि में मंगल का धनु राशि में उदय से नकारात्मक प्रभाव होने वाला है। आपकी जीवनसाथी के साथ आपसी समझ की कमी होगी, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहेगा। ऐसे में आप दोनों अगर आपसी सामंजस्य बना पाते हैं तो रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का धनु में उदय रिश्तों के लिए सकारात्मक रहेगा। आप इस दौरान अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रूप से काफी जुड़ाव महसूस करेंगे। आप अपना प्यार जीवनसाथी तक पहुंचाने में सफल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds