पीपल के पेड़ के नीचे क्यों रखा जाता है दीपक, जानिए धार्मिक कारण व नियम

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान दीपक जलाने को महत्व दिया जाता है। इस प्रकार वृक्षों के नीचे भी दीया लगाए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कुछ पेड़ों पर देवताओं का वास होता है। अगर कोई वृक्षों के पास दीपक जलाकर मनोकामना करता है तो उसकी हर अभिलाषा पूरी होती है। अगर आप पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहते हैं तो जानिए इसकी सही विधि और समय।
पीपल के वृक्ष के नीचे कब दीपक जलाएं?
सुबह के समय पीपल के पेड़ के नीचे 7 बजे से 10 बजे के बीच दीपक जलाएं। इसे शुभ माना जाता है। सुबह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाने और दीपक रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। वहीं, शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दीपक जला सकते हैं।
पेड़ के नीच कब दीपक नहीं रखना चाहिए?
रात के समय और सुबह 10 बजे के बाद पीपल के पेड़ पर दीपक नहीं जलाना चाहिए। इसके बाद का समय अशुभ माना जाता है।
इन नियमों का पालन करें
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। इतना ही नहीं हमेशा सरसों के तेल या घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।