देश के सबसे स्‍वच्‍छ राज्‍यों में छत्‍तीसगढ़ तीसरे स्‍थान पर, 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में पाटन दूसरा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ ने स्वछता के  क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपना परचम लहराया है। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्‍तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। देश के सबसे स्‍वच्‍छ राज्‍यों में छत्‍तीसगढ़ को तीसरा पुरस्‍कार मिला है।

इसके अलावा 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में दुर्ग जिले के पाटन को देश में दूसरा स्‍थान मिला है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हाथों नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अच्छे प्रदर्शन के लिए राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को भी राष्ट्रीय अवार्ड मिला। गौरतलब है कि केंद्रीय आसवन एवं शहरी मंत्रालय की ओर से विश्व का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण देश में कराया जा रहा है। छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की और राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड हासिल किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds