रवि समेत बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी लोहड़ी, मिलेगा दोगुना फल

मकर संक्रांति हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश की तिथि पर मनाई जाती है। इसके एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में लोहड़ी पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। सिख समुदाय के लोग लोहड़ी का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को पड़ रही है। लोहड़ी एक दिन पहले यानी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन रवि योग समेत कई बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में लोहड़ी मनाने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

मकर संक्रांति पर्व

ज्योतिषियों के मुताबिक, 15 जनवरी की देर रात सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए साल 2024 में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इसके एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन संक्रांति तिथि रात्रि 8:57 मिनट तक है।

शुभ योग में लोहड़ी पर्व

गर करण का निर्माण लोहड़ी के दिन सबसे पहले होने जा रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:59 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुबह 10.22 बजे से रवि योग का निर्माण होगा। यह योग 15 जनवरी सुबह 7.15 बजे तक रहेगा। इसके अलावा वणिज करण का निर्माण शाम 06 बजकर 27 मिनट से होने जा रहा है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.09 बजे से दोपहर 12:51 तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 05:42 बजे से शाम 06:09 बजे तक है।

पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05:27 बजे से सुबह 06:21 बजे तक।

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक।

गोधूलि बेला – शाम 5.42 बजे से शाम 6.09 बजे तक।

निशिता मुहूर्त – रात 12:03 बजे से रात 12:57 बजे तक।

अशुभ समय

राहुकाल – शाम 4.26 बजे से शाम 5.45 बजे तक।

गुलिक काल – दोपहर 3.07 बजे से शाम 4.26 बजे तक।

दिशा शूल – पश्चिम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds