शराब लेने के दौरान हुआ विवाद, सिर और छाती पर ईट मारकर कर दी युवक की हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में शराब लेने पहुंचे दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक की हत्या हो गई। युवक भट्टी के सामने लाइन लगाकर शराब खरीद रहा था। इस दौरान दूसरे शराबी ने लाइन तोड़कर पहले शराब खरीदने की बात पर विवाद किया। फिर उस पर हमला कर दिया।

लाइन में लगने को लेकर हुआ था विवाद

गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि, 30 दिसंबर की शाम गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में गुढ़ियारी कलिंग नगर के रहने वाले सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद रहे थे। सभी अपनी लाइन में लगे थे, इस दौरान सुशील शराब खरीदने बिना लाइन में लगे ही शराब खरीदने आगे आ गया, तो वहां पर खड़ा अविनाश बघेल ने सुशील को लाइन में लगकर शराब खरीदने को कहाँ इसी बात को लेकर  दोनों के बीच विवाद चालू हो गई।

सिर और छाती में वॉर से युवक हुआ घायल

इस मारपीट के बीच, अविनाश बघेल पास में पड़े ईट को उठाकर सुशील के सिर और छाती पर दे मारा जिससे वह बुरी तरह घायल होकर  जमीन पर गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

CCTV फुटेज चेक किया गया

युवक की मौत की सूचना वह पर मौजूद लोगो ने दी फिर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गंज पुलिस को वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। गंज थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। घटना में शामिल आरोपी के संभावित ठिकानों में जाकर ढूंढा और आसपास के फुटेजों को भी चेक किया गया।

सूचना पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को एक ठिकाने पर आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने अविनाश बघेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds