लॉगिन

लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच मनोज बाजपेयी ने बताई सच्चाई; एक्स पर लिखा, ‘ये बात किसने बोला’

BOLLYWOOD January 5, 2024 रिपोर्टर: shailesh
लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच मनोज बाजपेयी ने बताई सच्चाई; एक्स पर लिखा, ‘ये बात किसने बोला’

लोकसभा चुनाव लड़ने की अफवाह के बीच मनोज बाजपेयी ने बताई सच्चाई; एक्स पर लिखा, ‘ये बात किसने बोला’

मुंबई : मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने राजनीतिक सफर को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई थी कि साल 2024 में हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार मनोज बाजपेयी राजनीति ज्वाइन करने वाले हैं।

ऐसी खबरें सोशल मीडिया और कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई थी कि मनोज बाजपेयी बिहार से साल 2024 में लोकसभा चुनाव के लड़ सकते हैं। अब चुनाव लड़ने की अफवाहों के बीच मनोज बाजपेयी ने अब खुद इस अफवाह के पीछे की पूरी सच्चाई बता दी है।

मनोज बाजपेयी ने बताई चुनाव लड़ने की खबर की सच्चाई

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और कई प्लेटफॉर्म्स पर ये अफवाह उड़ रही थी कि मनोज बाजपेयी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, अब खुद ‘सत्या’ एक्टर ने इस अफवाह पर पूर्णविराम लगाते हुए पूरी सच्चाई बता दी है।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर एक मीडिया पोर्टल के जवाब में लिखा, “अच्छा ये बताइये, ये बात आपको किसने बोली या कल रात को आपको कोई सपना आया? बोलिए-बोलिए”।

जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिर दिखेंगे मनोज बाजपेयी

आपको बता दें कि इस वक्त एक्टर मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन के बाद अपनी दूसरी ओटीटी रिलीज ‘किलर सूप’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी डार्क कॉमेडी थ्रिलर वेब सीरीज का ट्रेलर दो दिन पहले ही ऑडियंस के सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की बैचेनी बढ़ती ही जा रही है।

‘किलर सूप’ में कोंकणा सेन शर्मा के साथ पहली बार मनोज बाजपेयी ओटीटी पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये वेब सीरीज 11 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज हो रही है। इस वेब सीरीज में पहली बार मनोज बाजपेयी डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे। जहां वो खुद ही मर्डर केस में फंसते हुए दिखाई देंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds