देश में फिर से पांव पसार रहा कोरोना वायरस, पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत; अब तक इतने मामले दर्ज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस फिर से पैर पसार रहा है और मामलों में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 760 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही कोविड-19 से दो मरीजों की मौत हो गई।

सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,423

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने से देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,423 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में केरल और कर्नाटक से एक-एक मरीज मौत हुई है।

बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर तक दैनिक मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में पहुंच गई थी, कोरोना के नए वेरिएंट मिलने के बाद इसके मामले में तेजी से वृद्धि हुई है।

रोजाना मिल रहे थे लाखों संक्रमित

जब कोरोना वायरस अपने चरम पर था, तब रोजाना लाखों मामले दर्ज हो रहे थे। 2020 से अब तक भारत में 4.5 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है। उसने बताया कि ठीक होने का दर 98.81 प्रतिशत है। वहीं, देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds