मंगल ग्रह का धनु राशि में उदय 16 जनवरी को, राशि के अनुसार जरूर करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को गतिशील और शक्तिशाली ग्रह माना गया है। जब मंगल ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशि के लोगों पर इसका प्रभाव होता है। हिंदू पंचांग की गणनाओं के मुताबिक, 16 जनवरी, 2024 को 23:07 बजे पर धनु राशि में मंगल ग्रह का उदय होगा। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार ये उपाय करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के सुख, शांति और समृद्धि मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

राशि के अनुसार करें ये उपाय

  मेष राशि: प्रतिदिन 27 बार ‘ॐ भौमाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

  वृषभ राशि: गुरुवार को बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

  मिथुन राशि: रोज प्राचीन पाठ ललिता सहस्रनाम का जाप करें।

  कर्क राशि: शनिवार को शनि ग्रह के लिए यज्ञ हवन करें।

  सिंह राशि: रोज 21 बार ‘ॐ नमो नरसिंहाय नमः’ मंत्र का जाप करें।

  कन्या राशि: रविवार को भगवान रुद्र के लिए यज्ञ हवन करें।

  तुला राशि: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करें।

  वृश्चिक राशि: रोज प्राचीन पाठ हनुमान चालीसा का जाप करें।

  धनु राशि: गुरुवार को भगवान शिव के लिए यज्ञ हवन करें।

  मकर राशि: शनिवार को शनि ग्रह के लिए पूजा करें।

  कुंभ राशि: रोज 21 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

  मीन राशि: मंगलवार को देवी मां दुर्गा के लिए यज्ञ हवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds